शामली । आरके पीजी कॉलेज की एमएससी की छात्रा नगमा ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय 2017 में भौतिकी परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शनिवार को कॉलेज प्रबंध समिति ने छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। भौतिकी विभागाध्यक्ष डाक्टर एमसी जैन ने बताया कि छात्रा ने परिश्रम के साथ निरंतर परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। इसमें छात्रा ने विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों के विद्यार्थियों को पीछे छोड़ते हुए 2000 अंकों में से 1692 अंक प्राप्त कर सबको पीछे छोड़ दिया है। इस अवसर प्रोफेसर आरपी सिंह, डाक्टर संजीव कुमार, डाक्टर अनिल कुमार गुप्ता, डाक्टर ओमकार सिंह, डाक्टर सतेंद्र आर्य, योगेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।