गौशाला भवन कैराना में चल रह रामलीला में चौथे दिन नीरज गोयल प्रबंधक आरआर स्कूल कैराना ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान राम जन्मोत्सव की अयोध्या में बधाई और गुरु विश्वामित्र द्वारा राम लक्ष्मण जी को मांग कर ले जाने की लीला दिखाई गई।
अयोध्या में तीनों रानी को चार पुत्र होते हैं तब अयोध्या में खुशियां मनाई जाती है और उनके नामकरण किया जाता है साथ ही बधाइयां गायी गई। राजा दशरथ के शाही दरबार में लोग अपने फरियादें लेकर आते हैं। तभी वहां पर गुरु विश्वामित्र पहुंच जाते हैं जो अपनी सारी बात बताते है कि राक्षस उन्हें पूजा आदि नहीं करने देते। वह राम लक्ष्मण जी को मांग कर ले जाने की बात कहते हैं। दशरथ का अभिनय घनश्याम दास गोयल, राम का सतीश प्रजापति, लक्ष्मण का राकेश, वशिष्ठ प्रमोद गोयल, बधाइयां राकेश, सन्नी, भालू, शिवम, पुनीत गोयल, अनिल कुनगर्वाल, कोशल्या का अंकुर गोयल, विश्वामित्र का आशु गर्ग, दरबारियों का राजेश नामदेव, रोहित ,डिंपल, पप्पन, जयपाल ,मंत्री का मोहित, खजानची का संजु वर्मा, प्रवीन सिगल, अंकित नामदेव ने किया। कमेटी के अध्यक्ष जयपाल सिंह, सीनरी मास्टर अभिषेक गोयल, अर्पित गोयल, अजेस, विनय शर्मा, डॉ. रामकुमार गुप्ता, रामअवतार, मोहित, संजीव गोयल, वैभव, अमित, अतुल गर्ग, आशु, विजय नारायण तायल, जयपाल, राहुल, नीरज गर्ग आदि लोग मौजूद रहे।