नारद मोह लीला का मंचन
जलालाबाद। जलालाबाद के गांधी चौक में पंचायती रामलीला-कृष्ण समिति के तत्वावधान में हो रही रामलीला का मंचन विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुआ। पूजा अर्चना पंडित राजेंद्र प्रसाद द्वारा कराई गई। इसके बाद सुंदरकांड का पाठ व इसके बाद विधिवत उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता डाक्टर धर्मवीर पाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद रामलीला मंचन में नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। रंगमंच के अनुभवी कलाकार श्यामलाल कश्यप इंद्र की भूमिका में राजकुमार रुहेला, कामदेव के रूप में बोबी शर्मा, ने सुंदर प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। रामलीला के मंचन में नरेश नारंग, देवराज जुनेजा, बोधराज नारंग, अवनीश आहुजा, नरेश शर्मा, जीवन लाल, लालू भटनागर, डाक्टर सुनील पंवार, सोहनलाल नारंग, नामकुमार गुप्ता, राजेंद्र भागवत, मुकेश शास्त्री, उपेंद्र गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
गुरुवाणी का पाठ किया
जलालाबाद। जलालाबाद के पुराना बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारा साहिब में गुरु द्वारा सिंह सभा के सेवादारों ने निशान साहिब के चोला साहिब की सेवा की एवं गुरुवाणी का पाठ कर अरदास कराई। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। सभा के सरदार हरजस सिंह बग्गा, सरदार रणजीत सिंह, छंगजीत सिंह बग्गा, सरदार शरबत जीत सिंह, राजू बजाज, महावीर सिंह, देवेंद्र पाल, मुरारी लाल नारंग आदि मौजूद रहे।