फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईये... जांच कराईयें और सेहत बनाईये

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। अब सरकारी अस्पताल में निशुल्क जांच के साथ ही सेहत बनाने के लिए दूध भी मिलेगा। नवनियुक्त सीएमओ ने व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान हर महीने की नौ तारीख को मनाया जाता है। इस दौरान विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं की सरकारी अस्पतालों में जांच की जाती है तथा उनको जागरूक किया जाता है। इस दिन को एचआरपी डे यानी हाई रिस्क प्रेगनेंसी डे के रूप में मनाया जाता है। यहां गर्भवती महिलाओं की समस्त जांचें की जाती है, ताकि जच्चा और बच्चा की स्थिति स्वास्थ्य विभाग की नजरों में रहे। दूर-दराज से आने वाली जच्चाएं अधिक भीड़ होने के कारण सरकारी अस्पताल में घंटों बैठी रहती है। स्वास्थ्य सुधारने के लिए अस्पताल में आयी इन महिलाओं के लिए सरकार जलपान की भी व्यवस्था कर रही है।
विज्ञापन

नौ तारीख को एचआरपी डे पर सरकारी अस्पताल में जांच कराने आने वाली हरेक गर्भवती महिला को आधा किलो दूध, एक बिस्किट का पैकेट, एक सेव, दो केले और एक पेय पदार्थ दिया जाएगा। ताकि अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिला अपने स्वास्थ्य की जांच अच्छी तरह कराएं और उसके किसी प्रकार की कमजोरी भी महसूूस न हो। शुक्रवार शाम सीएमओ ने जिले के सभी अस्पतालों के प्रभारियों को पत्र भेजकर इस व्यवस्था को अपने अस्पताल में लागू कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हर महीने की नौ तारीख को अस्पताल में जांच कराने आने वाली गर्भवती महिला को जलपान के रूप में दूूध, बिस्किट फल आदि मुहैया कराने व्यवस्था है, इसको लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. राजकुमार सीएमओ शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें