फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना।
विज्ञापन

मेरठ- करनाल हाईवे पर अहमदगढ़ पुलिस चौकी के निकट सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के गांव धोलड़ी निवासी राजेश और उसका साथी रविंद्र बाइक से होशियारपुर पंजाब से अपने गांव लौट रहे थे। रविवार देर रात करीब दो बजे जब वह मेरठ करनाल हाईवे पर अहमदगढ़ पुलिस चौकी के निकट पहुंचे, तो पीछे से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बाइक पर पीछे बैठा युवक दूर जा गिरा, जबकि बाइक चालक काफी दूर तक घिसटता रहा। इसके चलते बाइक चला रहे राजेश की मौके पर मौत हो गई तथा रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर शामली की तरफ फरार हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रविंद्र को झिंझाना स्थित सीएचसी में पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद रविंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि राजेश का शव पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया है। उधर, सूचना मिलने पर उसके परिजन भी झिंझाना पहुंच गए। राजेश के चाचा पूरणचंद ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पोस्टमार्टम होने के बाद राजेश का शव उसके परिजन अपने गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को अगवा करने की कोशिश
झिंझाना। गांव अहमदगढ़ निवासी महिला कुलदीप कौर ने सोमवार को थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी दो युवकों ने उसके घर में घुस कर गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर पीटा और मुंह बंद करके जबरन उसको अपनी कार में डालकर ले जाने लगे। शोरशराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें