फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओ की बैठक में बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा उठा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सपा की बैठक में बकाया गन्ना भुगतान न किए जाने पर रोष प्रकट किया गया। चेतावनी दी कि 15 दिनों में जिले की चीनी मिलों ने ब्याज समेत बकाया भुगतान नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में खस्ता हाल शामली रेलपार बाईपास का जल्द से जल्द निर्माण किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

रविवार को मुजफ्फरनगर रोड पर स्थित सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने बैठक बुलाई। जिसमें जिला सदस्यता अभियान के प्रभारी डॉक्टर सुधीर पंवार ने कहा कि सूबे में भाजपा की सरकार काम कर रही है, प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री के जिले में किसानों का चीनी मिलों द्वारा गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे किसान आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए पार्टी से नए लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में डॉक्टर कुलदीप सक्सेना के निधन, उपनिरीक्षक सहजोर सिंह मलिक की हत्या पर शोक प्रकट किया गया। प्रदेश सरकार से गोरक्षा के नाम पर मुस्लिम समाज का उत्पीड़न रोकने और सड़कों पर घूम रहे गोधन को गोशाला में भिजवाने की मांग की। बैठक में आजाद चौधरी, विनोद मलिक, विनोद कैल, अय्यूब जंग, प्रवीण भैसवाल, ऊन चेयरमैन अशोक कुमार, संजय उपाध्याय, संजय राणा, नफीस राणा, दिनेश तायल, विजय कौशिक, डॉक्टर राजपाल, सईद प्रधान, योगेंद्र महबूब, प्रदीप कुमार, राजेंद्र खेड़ा, जबर सिंह कश्यप, भोपाल ठाकुर, शमशाद बलवा, बाबूराम भैसवाल, ब्रजवीर मुंडेट, रवि मलिक लांक, शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन उमेश प्रधान द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें