जलालाबाद।
पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र जलालाबाद में जैन संत श्री 108 आचार्य भारत भूषण महाराज ससंघ ने मुजफ्फरनगर-चरथावल से यात्रा करते हुए शुक्रवार को मंगल प्रवेश किया। नगर में जैन मुनि के पहुंचने पर जैन श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इस दौरान नगर में जैन मुनि के प्रवेश पर पुष्प वर्षा की गई। जैन अतिशय क्षेत्र पहुंचने पर आचार्य श्री ने भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन कर समस्त श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। मौके पर सुशील जैन, सतेन्द्र जैन, उमेश, धनप्रकाश जैन, श्रीपाल जैन, राकेश जैन, ब्रिजेश जैन, मास्टर अभिषेक जैन, पंडित सनत जैन, सतीश जैन, सभासद राजेश सैनी, श्रीकांत आहुजा आदि मौजूद रहे।