हादसे में बाइक सवार घायल
थानाभवन। तीतरों के गांव फतेहपुर निवासी सोनू पुत्र राकेश थानाभवन से गांव लौट रहा था। थानाभवन के जलालाबाद मार्ग पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार दिलाया।