फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल स्वास्थ्य पोषण माह का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बाल स्वास्थ्य पोषण माह की शुरूआत हो गई। उद्घाटन अवसर पर सीएमओ ने बच्चे को विटामिन ए की खुराक पिलाई तथा इसके बारे में लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

बाल स्वास्थ्य पोषण माह का उद्घाटन सीएमओ डा. विनिता अग्निहोत्री ने बच्चे को दवाई पिलाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर जून माह और दिसंबर में मनाया जाता है। इसमें नौ माह से पांच साल तक के बच्चे को विटामिन ए की खुराक दी जाती है। पहली खुराक नौ महीने, उसके बाद हर जून और दिसंबर में पांच साल की उम्र तक बच्चे को दी जाती है। इस दौरान एसीएमओ डा. सुशील ने नौ महीने से लेकर पांच साल तक के बच्चों को दवाई जरूर पिलाएं। उन्होंने कहा कि जिनमें विटामिन ए की कमी होती है, वो ज्यादा बीमार होते हैं। इसकी कमी से रतौंधी की बीमारी होती है। कुपोषण रोकने के लिए यह टीका जरूरी है। डा. सफल कुमार, डा. नेतराम, डा. भानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें