जिले में वेटलैंड प्रोजेक्ट तैयार करने की होगी कवायद
शामली। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जिले के 10 तालाब, झीलों को प्रदूषण मुक्त बनाने एवं वन विभाग के तहत वेटलैंड के प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के वन पर्यावरण एवं जलवायु मंत्रालय द्वारा अधिनियम को लागू करने हेतु दिशा निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में डीएम अखिलेश सिंह ने जिलास्तरीय वेटलैंड समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मामौर झील व कैराना तथा पंजीठ की प्रदूषण संरक्षण के लिए कृषि विभाग, मत्स्य, सिंचाई विभाग तथा वन विभाग को इन्वेंट्री तथा ब्रीफ डाक्यूमेंट्री का प्रोफार्मा ड्राफ्ट अधिसूचना का आलेख तथा इंट्रीग्रेटेड प्रबंधन योजना निरूपण तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि पौधरोपण, मछली पालन, कछुवा पालन किया जाए। तालाबों झील को पार्क, वोट नाव आदि के रूप मे विकसित करने पर जोर दिया, ताकि नागरिक घूम सकें। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए झीलों का पानी की क्वालिटी को चेक करें साथ ही इसकी रिपोर्ट संबंधित विभाग तथा हमारे समक्ष प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि मामौर झील का पानी प्रदूषित है इसकी क्वालिटी चेक कर अवगत कराएं, किस कारण पानी प्रदूषित है और कैसे इस पानी को शुद्ध किया जा सकता है, ताकि मामौर झील में मछली पालन या कोई अन्य फसल का प्रयोग किया जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए जल्द से जल्द तीनों झील का निरीक्षण कर लें और योजना को जल्द ही रूप दिया जाए। बैठक में जिला वनाधिकारी सूरज कुमार, मत्स्य, कृषि तथा सिंचाई विभाग जल निगम के अधिकारी आदि उपस्थित मौजूद रहे।