थानाभवन। क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में चल रहे छह दिवसीय योग शिविर का शनिवार को समापन हो गया। इस मौके पर सभी साधकों को प्रमाणपत्र बांटे गए।
शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ योगाचार्य राज सिंह पुंडीर ने ओम धोनी ने सूर्य नमस्कार के साथ किया। योग शिविर में गांव सहित आसपास के देहात क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। योगाचार्य ने पश्चिमोत्तानासन, कोणासन, उष्ट्रासन, मंडूकासन, पवन मुक्तासन, मकरासन कराए और साधकों को योग संबंधी पत्रिकाएं दी। सभी साधकों ने योगाचार्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर होली मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर पावन त्योहार की बधाई दी। योगाचार्य ने कहा कि योग के माध्यम से ब्लड शुगर, हार्ट अटैक जैसी भयावह बीमारियों से मुक्ति पा सकते हैं। उन्होंने सभी से नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर दुष्यंत चेयरमैन मारू खेड़ी, योगेश, डॉक्टर वेदपाल, अशोक, कपिल, बलबीर सिंह सैनी, नीरज, मास्टर रामपाल आदि मौजूद रहे।