शामली। पूर्वी उत्तर प्रदेश के पांच जिलों की पुलिस और जीआरपी गोरखपुर कैराना लोकसभा चुनाव संपन्न कराएगी। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम चरण में होने वाले कैराना लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से पैरामिलिट्री और पीएसी की 30 कंपनियां, 194 दरोगा, 240 हेडकांस्टेबल, 1505 कांस्टेबल, पांच ड्रोन की मांग की गई थी। चुनाव के लिए औरैया, हरदोई, अमेटी, इटावा, महोबा, जीआरपी गोरखपुर के 194 दरोगा, 240 हेडकांस्टेबल, 1505 कांस्टेबल की अनुमति मिली है। मगर, अभी तक पैरामिलिट्री व पीएसी की अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि जिले में 133 दरोगा, 189 हेडकांस्टेबल, 488 कांस्टेबल है।