शामली। इस बार 1840 रुपये प्रति क्विंटल पर किसानों से गेहूं खरीदा जाएगा। गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी।
जिला खरीद अधिकारी एडीएम आनंद शुक्ला ने बताया कि जिले में 27 गेहूं क्रय केंद्र डीएम द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। बताया कि गेहूं की खरीद एक अप्रैल से लेकर 15 जून तक की जाएगी। 27 खरीद केंद्रों में चार खाद्य विभाग पीसीएफ के 18, पीसीयू क्रय केंद्र की संख्या-04, भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र की संख्या-01 है। किसान निकट के जनसेवा केंद्र पर अपना पंजीयन विभागीय पोर्टल पर करा सकता है। पंजीयन हेतु किसान को आधार कार्ड, बैंक खाता, खसरा-खतौनी, मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। किसान बिना पंजीयन गेहूं विक्रय नहीं कर सकेंगे। न्यूनतम समर्थन मूल्य 1840 रुपये प्रति क्विंटल व उतराई, छनाई-सफाई के लिए 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान आन लाइन भुगतान किया जाएगा। सुबह नौ बजे से लेकर सांय छह बजे तक गेहूं खरीद खुले रहेंगे।