फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा मजबूत तो बूथ मजबूत- बलराम थोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांग्रेस के लोकसभा सभा प्रभारी बलराम थोरी ने बूथ की मजबूती पर जोर दिया। कहा कि युवाओं के मजबूत होने से कांग्रेस अपने पुराने फोरम में आएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक युवा नगर अध्यक्ष कुलदीप विश्वकर्मा के आवास पर हुई। बैठक में कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी बलराम थोरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में युवा कांग्रेस का मजबूत होना आवश्यक है। चुनाव में युवा मजबूत होगा, तो बूथ मजबूत होगा। युवा कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर दिया। युवाओं को कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, शहर अध्यक्ष वैभव गर्ग, श्यामलाल शर्मा, पुनीत शर्मा, आकाश गोयल, योगेश भारद्वाज, रजत जैन, सार्थक गर्ग, वाजिद, फुरकान अली आशीष शर्मा मौजूद रहे। संचालन युवा कांग्रेस के जिला महासचिव गौरव शर्मा ने और अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भार्गव ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें