फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की नीति से जनता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। बृहस्पतिवार को कस्बे में पीरजी बिल्लन के आवास पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश पर्यवेक्षक एवं कैराना लोक सभा क्षेत्र के उप प्रभारी बलराज थोरी ने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब देश की जरूरत है। साथ ही भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी की झूठी नीतियों से देश की जनता तंग आ चुकी है। कहा कि आगामी चुनावों में जनता भाजपा को सबक सिखायेगी। पश्चिमी यूपी के प्रभारी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पष्ट कहा है कि पार्टी में निष्ठा रखने वाले कार्यकर्ताओं को पूर्ण सम्मान मिलेगा। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। इसके चलते अब कांग्रेस पार्टी को प्रदेश में बड़ी सफलता मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभी से तन मन से चुुनावों की रणनीति में जुड़ने का आह्वान किया। सभा की अध्यक्षता उमर प्रधान ने और संचालन धनंजय कौशिक ने किया। अवसर पर प्रदीप राठी, पूर्व मंत्री रियासत राणा, दीपक सैनी, मुस्तकीम मल्लाह, विकास शर्मा, तफसीर अल्वी, अमित शर्मा, दिनेश चौधरी, हितेंद्र खैवाल, अश्वनी शर्मा, राजेंद्र गोल्डी, शफक्कत, प्रशांत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें