फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक गोवंश के चारे को 30 रूपये देगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। गोवंश संरक्षण को लेकर सरकार की पहल के बाद प्रशासन ने भी कमर कसनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय में आयोजित ग्राम प्रधानों की बैठक में बीडीओ सुभाष चंद्र ने बताया कि ब्लॉक में कुल 50 गांव हैं। इनमें से आठ गांवों में अस्थाई गौशाला या तो बनकर तैयार हो चुकी हैं या फिर निर्माणाधीन हैं। अब प्रशासन के निर्देशानुसार बचे हुए 42 गांवों में शीघ्र अस्थाई गौशाला का निर्माण किया जाएगा। गौशाला निर्माण सभी ग्राम पंचायतें मनरेगा, राज्य एवं 14वें वित्त आयोग के बजट से करेंगी। गौशाला तैैयार होने के बाद ग्राम पंचायत गोवंश की संख्या, उम्र आदि की जानकारी अपडेट रखेगी। ब्लॉक या जिला प्रशासन की ओर से नियमित रूप से गौशालाओं का सत्यापन कराया जाएगा। हालांकि, चारे की समस्या को देखते हुए सरकार ने प्रत्येक गोवंश के लिए चारे के लिए 30 रुपये प्रति दिन खर्च करने की तैयारी की है। यह पैसा ग्राम प्रधान व सचिव के संयुक्त खाते में भेजा जाएगा। बताया कि गौशाला तैयार करने के लिए सभी ग्राम प्रधानों व सचिवों को गांवों में पड़ी बंजर भूमि, सरकारी या पशुचर भूमि की सूची दे दी गई है। शीघ्र ही सभी ग्राम पंचायतें इस योजना को पूरा करने की तैयारी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें