फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 में से मात्र चार शिकायतों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं को लेकर फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान आई 40 में से मात्र चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम केबी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। एडीएम ने फरियादियों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को समय पर समस्याओं का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी चकरोड, नालियों से अवैध कब्जे मुक्त कराने के लिए तहसीलदार को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में 40 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें चार का मौकेेे पर ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसडीएम प्रशांत कुमार भारती, तहसीलदार अभय राज पांडे तथा संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जनसुनवाई आठ फरवरी को
शामली। जिला प्रोबेशन अधिकारी बलराम कुमार ने बताया कि महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से राज्य महिला आयोग की सदस्या डाक्टर प्रियंवदा तोमर की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई आठ फरवरी को पूर्वाह्न 11बजे कलक्ट्रेट सभाकक्ष में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें