सीएमओ ने संभाला कार्यभार
शामली। मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद से स्थानांतरित होकर आए डाक्टर संजय भटनागर ने शामली के मुख्य चिकित्साधिकारी का कार्यभार संभाला।
डाक्टर संजय भटनागर को शामली का नया सीएमओ नियुक्त किया गया। सीएमओ डाक्टर भटनागर ने बताया कि उन्होंने 1990 में बागपत के पिलाना में मेडिकल ऑफिसर पर पहली ज्वाइनिंग की थी। यहां पर वे इसी पद पर दो साल तक रहे। इसके बाद 1992 से 2000 तक सीएमओ मेरठ के अधीनस्थ कई स्थानों पर कार्यरत रहे। इसके बाद 2009 तक विश्व स्वास्थ्य संगठन के नेशनल सर्विलांस पोलियो प्रोजेक्ट में हरियाणा, एटा और मेरठ में सेवाएं दी। इसके बाद चार माह तक लखनऊ में रहे और 2009 से अब तक मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर रहे।