फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सहकारी समितियों पर छापेमारी, नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। एसडीएम के निर्देश पर भूमि संरक्षण अधिकारी ने क्षेत्र में किसान सहकारी समितियों पर छापेमारी की। इस दौरान कई सैंपल भरकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेज दिए गए।
विज्ञापन

बुधवार को भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. निर्जा सिंह ने एसडीएम के निर्देश पर क्षेत्र के गांव मलकपुर, इस्सोपुर खुरगान व भूरा गांवों में किसान सहकारी समितियों पर छापेमारी की, जहां उन्होंने खाद एवं बीज की जांच की। एक के बाद एक समिति कार्यालयों पर छापेमारी के चलते वहां हड़कंप मच गया। महिला अधिकारी ने तमाम जांच-पड़ताल के बाद खाद-बीज के सैंपल भी भरे। महिला अधिकारी ने बताया कि किसानों को विक्रय किए जाने वाले खाद-बीज में किसी रसायन का इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा है, इसलिए छापेमारी कर कई नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। नगर में बुधवार को साप्ताहिक बंदी के चलते यहां कार्रवाई नहीं की जा सकी। जल्द ही नगर में भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें