फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी आर महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर हवन यज्ञ का आयोजन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। साथ ही दोनों महापुरुषों के जीवनों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
वीवीइंटर कॉलेज रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। भाजपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष डाक्टर मनोज शर्मा ने की। संचालन राजन बत्रा ने की। इस मौके पर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, मृंगाका सिंह, शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, डाक्टर रामजीलाल कश्यप, विशेष सरोहा, शशी अरोड़ा, पूनम राणा, राजकुमार शर्मा, बिजेंद्र कश्यप, अभय तोमर, रवि गोयल, अमित विश्वकर्मा, पुनीत द्विवेदी, अनिल चौहान, प्रमोद नामदेव, विपिन कौशिक, राहुल गोस्वामी, रेखा संगल, आयुष भारद्वाज, देवाशीष वर्मा, गुरुदत्ता सिंह, मनीष भटनागर, सुरेेश चंद शर्मा, राकेश गर्ग, संजीव मलिक आदि मौजूद रहे। ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक हरेंद्र सिंह वर्मा ने किया। शिक्षक कुलदीप, दिनेश शर्मा, सुधीर कुमार, रामवीर सिंह गौड़, रविंद्र कुमार, दीपक शर्मा, यशपाल सिंह व अमित मौजूद रहे। देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत में प्रधानाचार्य देवेंद्र पालराणा ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। छात्र-छात्राओं ने गीत, कविता पाठ किया। अंनग पाल सिंह, सीता राम, अंकित, गौरव, अनीता, पूजा, मंजू आदि मौजूद रहे। श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर घनश्याम वशिष्ठ, रामनाथ, अश्वनी कुमार, फूल कुमार, लक्ष्मी गोयल, छवि, सुमन, नीतू अग्रवाल, पूनम, संजना गर्ग आदि मौजूद रहे। संचालन सतीश आत्रे और अनिल कश्यप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो समाचार
शामली। श्री ब्राह्मण एकता महासभा की ओर से पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती के मौके पर हवन यज्ञ आयोजित किया गया। पंडित प्रेम किशोर काठोरी ने हवन यज्ञ पूर्ण कराया। महामना मदन मोहन मालवीय के चित्र के सम्मुख ऊन नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन ब्रिजेश वशिष्ठ, विश्वनाथ शास्त्री, ओमप्रकाश शर्मा, डाक्टर विपिन कौशिक, पंडित प्रेम किशोर कोठारी, अशोक वशिष्ठ, श्रीनिवास, कुमुद शर्मा, सीमा कौशिक आदि ने दीप प्रज्ज्वलित किया। उषा रानी, उपासना कोठारी, अनुपमा शर्मा, मधु शर्मा, अर्चना शर्मा, कविता कौशिक, प्रीति कौशिक, पूनम शर्मा, विनोद अत्री, तेजपाल वशिष्ठ, श्रीपाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, नरेंद्र शर्मा, रमेश चंद शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, अनुराग शर्मा, राकेश कौशिक, दीपक कौशिक आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें