थानाभवन। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से लाला लाजपत राय शाखा पर बुधवार शाम को शरद पूर्णिमा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सबसे पहले एक घंटे तक शारीरिक व खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद देशभक्ति गीत, कविता व प्रसंग की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अंत में चंद्रमा की रोशनी में रखी हुई खीर के प्रसाद का वितरण हुआ। इस अवसर पर राकेश कांबोज, हर्षित गोयल, कुशल सिंघल, भारत भूषण शर्मा, बिन्नी राणा, शालू राणा, प्रेमचंद, मोहित तायल, दिग्विजय सिंह, कमल नारंग, मुकेश गर्ग, अनमोल आदि मौजूद रहे।