फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा - कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैराना तहसील में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पेट्रोल एवं डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में सपाइयों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैराना तहसील पर धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को सपा कैराना विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष डॉ. सत्यपाल सिंह कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील में पहुंचे और प्रदर्शन किया। कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। भाजपा ने महिलाओं को मिलने वाली पेंशन बंद कर दी। आरोप लगाया कि भाजपा देश में 36 बिरादरी पर अत्याचार कर रही है। भाजपा दलित विरोधी पार्टी है। अब पेट्रोल डीजल की महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। इसके बाद नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान नगराध्यक्ष मास्टर सालिम अंसारी, तौफीक मलिक, चौधरी कलीम हसन, माज हसन, मुरसलीन प्रदीप चौहान, अमर सिंह कश्यप, हाजी जुल्फान, सुरेश कुमार विश्वकर्मा, सुनीता, मीनू, शीष कुमारी, सीमा, अंगूरी और कमलेश आदि मौजूद रहे।
उधर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजेश कश्यप के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कैराना तहसील में पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने भाजपा की सरकार में अपराध बढ़ने, महंगाई बढ़ने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता को सौंपा। इस दौरान कांग्रेस नेता अब्दुल हफीज, अमित कुमार शर्मा, इब्राहिम, शमशेर, अनीस और सोमपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें