कीटनाशक की दुकानों में छापेमारी
शामली। एसडीएम ऊन व जिला कृषि रक्षा अधिकारी के संयुक्त नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने चौसाना क्षेत्र में कीटनाशक की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान चौसाना में पेस्टीसाइड की दुकान बंद मिली। निरीक्षण न होने पर संबंधी दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया हैं। बंद मिली दूूूसरी दुकान के मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
एसडीएम ऊन केपी तोमर को किसान राजवीर द्वारा शिकायत की गई। चौसाना की गोल्डन पेस्टी साइड की दुकान में कुछ रसायन खरीदे गए थे। रसायनों का प्रयोग करने के बाद किसान की धान की फसल बर्बाद हो गई है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ऊन केपी तोमर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने चौसाना की गोल्डन पेस्टीसाइड पर पहुंचे तो टीम को दुकान बंद मिली। पेस्टीसाइड की दुकान बंद होने के कारण निरीक्षण नहीं हो पाया। संबंधी दुकान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया। छापेमारी के दौरान चौसाना के कृषक सेवा केंद्र से स्प्रे के दो नमूने लिए गए। लिए गए नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि चौसाना की बंद मिली गोल्डन पेस्टीसाइड दुकान के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।