बम-बम भोले, देवो का देव है...
जलालाबाद। गांधी चौक में रक्षाबंधन पर्व को लेकर भजन संध्या का आयोजन किया गया। भगवान शंकर का भव्य दरबार फूलों से पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने सजाया। 108 स्वामी विवेकानंद महाराज के सानिध्य में शाम के समय भव्य रूप से भगवान भोलेनाथ को समर्पित भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में कस्बे की सुंदर कांड सेवा समिति के भजन गायकों व राधा-कृष्ण मंदिर की महिला संकीर्तन मंडल द्वारा एक से बढ़कर एक भोलेनाथ, राधा-कृष्ण, मां दुर्गा देवी, राम जानकी, वीर हनुमान के भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर देर रात तक भक्त झूमते नजर आए। साज संगीत पर बोधराज नारंग, रोबिन वालिया ने अपने संगीत का हुनर दिखाया। बम-बम भोले, देवो का देव है, तू भोला भंडारी है आदि भजनों से भक्ति रस की गंगा बहाई। भजन संध्या में राजकूमार रुहेला, प्रदीप कश्यप, राजेंद्र भगत, बाबूराम नायक, देवराज जुनेजा, प्रमोद मित्तल आदि का सहयोग रहा।