कांधला। कस्बा एलम में जिला मीडिया प्रभारी नीरज कुमार के आवास पर भाजपा की बूथ सत्यापन संबंधी बैठक हुई। क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की। कहा कि कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में हुई कमियों को दूर करके अब लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करनी है। जिला प्रभारी लज्जा रानी गर्ग ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कराएं। साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाएं। इस दौरान नीरज मलिक, रूबी, मंडल अध्यक्ष संजीव मलिक, नीरज उपाध्याय, सुबोध भारतीय, आशीष पंवार, प्रोफेसर डाक्टर धनपाल, सुधीर, मनोज, तरुण, अरविंद और नितिन आदि मौजूद रहे।