रिमझिम फुहारों ने भोलों को राहत दी
शामली। बुधवार को रुक रुक कर बारिश होती रही। आस्था के आगे बारिश के दौरान भोलों की रफ्तार नहीं थम पाई।
सोमवार की सुबह से रुक रुक कर होती रही बारिश बुधवार को दोपहर बाद तक हुई। मंगलवार की मध्यरात्रि दो घंटे तक बारिश होती रही। बुधवार को दोपहर तीन बजे के बाद एक घंटे तक बारिश होने से भोले के लिए अच्छा मौसम रहा। शहर के कैराना रोड पर पूर्वी यमुना नहर के जिलेदार अंबुज कुमार ने बताया कि बुधवार को सात एम एम बारिश रिकार्ड हुई। शामली कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि सोमवार से लेकर शनिवार तक मौसम खराब होने की संभावना है।