फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की जगह में व्यापारी कर रहा दुकान का निर्माण, नोटिस दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। शामली बस स्टैंड के निकट राष्ट्रीय शिक्षा सदन कन्या जूनियर हाई स्कूल की दुकानों में व्यापारी प्रदीप गर्ग परचून की दुकान करते है। आरोप है कि उन्होंने दुकान को तोड़कर लगभग आठ फुट बढ़ाकर सड़क की जगह में निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी लोक निर्माण विभाग को होने पर उन्होंने व्यापारी को 31 जुलाई में नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए है। नहीं हटाने पर भारतीय दंड अधिनियम की धारा के अंतर्गत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। निर्माण कार्य से सड़क को हुई क्षति पूर्ति भी वसूल की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता कन्हैया लाल ने बताया कि नोटिस की प्रतिलिपी एसडीएम शामली के अलावा थानाध्यक्ष झिंझाना को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें