फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद के गायक शावेज ने बिखेरा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। मोहल्ला करीमबख्श निवासी शावेज अली ने सहारनपुर में आयोजित ‘एक शाम मोहम्मद रफी के नाम’ कार्यक्रम में भाग लिया था। इसमें शावेज ने अपनी आवाज का जादू दिखा प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथियों ने उसे प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं दूसरे स्थान पर सहारनपुर निवासी शहजाद रहे। इसमें सभी गायकों ने मोहम्मद रफी के गांनो को गाकर रफी साहब की याद ताजा कर दी। कार्यक्रम का आयोजन पाशा खान ग्रुप की ओर से किया गया। निर्णायक मंडल में मुंबई की कलाकार अनिष्ठा अरोड़ा, वीके सक्सेना व नेहा गुंबर रहे। बृहस्पतिवार को कस्बे में पहुंचने पर कलाकार शावेज अली का नगर पंचायत चेयरमैन के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें