ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ मिलकर पुलिस ने गांव हसनपुर लुहारी बाजार में अभियान चलाकर 40 किलो पॉलिथीन जब्त कर ली। बुधवार रात कादरगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज रविंद्र सैनी ने ग्राम प्रधान के पति सतीश सैनी और ग्राम पंचायत सदस्यों को साथ लेकर बाजार में अभियान चलाया। व्यापारियों को भविष्य में पॉलिथीन बैग इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी। इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य पवन, बीर सिंह, सुषमा, अनीता, संजीव कुमार, रुखसाना, शमा, नवाब, अमन, अशफाक, जहीर अहमद, सचिन कुमार, राजकुमार, वकील और पवन कश्यप आदि मौजूद रहे।
ब्याज नहीं देने पर युवक का सिर फोड़ दिया
थानाभवन। क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी अमित सैनी पुत्र बाबूराम ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति से उसने कुछ समय पूर्व 250 रुपये उधार लिए थे, जो उसने लौटा दिए। उक्त व्यक्ति बृहस्पतिवार सुबह अमित के घर आया और कहने लगा कि उधार रकम पर बना ब्याज दो। आरोप है कि अमित ने इंकार किया, तो उस पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। जिस कारण अमित के सिर में चोट लगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल युवक का मेडिकल करा दिया है, कार्रवाई की जा रही है।