थानाभवन। गुरुद्वारा सिंह साहिब गुरु नानक दरबार की ओर से शुक्रवार को हसनपुर लुहारी गांव में शरबत वितरित किया गया। इस मौके पर सरदार गुरमीत सिंह ने बताया कि कमेटी की ओर से प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। लोगों ने शरबत पीकर गर्मी के मौसम में राहत की सांस ली। इस अवसर पर सरदार नैन सिंह, श्यामलाल, अमित सैनी, सुमित सैनी, विष्णु सैनी, शिवकुमार, मदन सैनी, मनजीत उर्फ पुली, संदीप सैनी, अक्षित आदि मौजूद रहे।