फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित-- अंडरपास से पानी निकलवाने पहुंचे रेलवे कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरपास से पानी निकलवाने पहुंचे रेलवे कर्मी
विज्ञापन

थानाभवन।
बारिश के कारण तालाब बने रेलवे के अंडरपास को लेकर गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा से भी लोगों ने शिकायतें कीं। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों के साथ ही जिलाधिकारी को इस संबंध में कार्रवाई का निर्देश दिए। इसके बाद अफसरों में हड़कंप मच गया और बृहस्पतिवार को रेलवे कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर अंडरपास में भरा पानी पंपसेट लगवाकर निकलवा दिया।
कस्बा थानाभवन के आसपास रेलवे के चार अंडरपास बरसात के दौरान पानी भरने के कारण तालाब बन जाते हैं। इस कारण क्षेत्र के एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों का संपर्क थानाभवन से टूट जाता है। काफी समय से यह समस्या बनी हुई है। बीते दिनों हुई बरसात के कारण भी यही समस्या सामने आई, जिस पर क्षेत्र के लोगों ने गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा के अलावा जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की थी। गन्ना विकास राज्यमंत्री ने रेलवे के अधिकारियों से इस समस्या का समाधान कराने के लिए बात की तथा जिलाधिकारी को भी निर्देश दिए। इसी के चलते बुधवार को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने मौके पर निरीक्षण किया। वहीं, बृहस्पतिवार को रेलवे के सेक्शन इंजीनियर अतुल कुमार ने मौके पर पहुंचकर अंडरपास का निरीक्षण किया। इसके बाद अंडरपास में भरा पानी पंप सेट से निकलवाया गया। इसके बाद इन जगहों पर यातायात सुचारु हो पाया और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थायी समाधान नहीं हो सका
रेलवे अधिकारियों ने अंडरपास में भरा पानी तो निकलवा दिया, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान कराने में कोई गंभीरता नहीं दिखाई। अंडरपास में पानी का ठहराव न हो, उसके पुख्ता इंतजाम होने जरूरी हैं। यदि आने वाले दिनों में फिर से बारिश होती है तो सभी अंडरपास में दोबारा जलभराव होना तय है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें