फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी में मनोज गर्ग को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि डाक्टर दीपक गोयल को उपाध्यक्ष, विवेक बंसल को महामंत्री और सचिन मित्तल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
बृहस्पतिवार को शामली में हनुमानधाम के पास स्थित रेस्टोरेंट पर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की बैठक हुई। जिसमें 2017-18 की कार्यकारिणी के अध्यक्ष संगीत गोयल व समस्त पदाधिकारियों को सत्र का सफल संचालन करने पर अभिनंदन किया गया। वहीं, 2018-19 की कार्यकारिणी का गठन करके पदाधिकारियों को संस्था के संरक्षक आनंद गर्ग, प्रमोद ऐरन और नरेंद्र अग्रवाल और सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। आगामी कार्यक्रम मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2018 के लिए संदीप मित्तल, राहुल कुच्छल को संयुक्त रूप से कार्यक्रम संयोजक बनाया गया। इस दौरान अशोक गोयल, कृष्ण कुमार गोयल, प्रवीण गोयल, सुमित बंसल, नीरज संगल, राजेंद्र गर्ग, चंचल गोयल, संजय ऐरन, सुधीर और राकेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 जून को मनाएंगे लोकतंत्र चेतना दिवस
शामली। भारत लोकतंत्र सेनानी संगठन की बैठक बृहस्पतिवार को गांव टिटौली में चौधरी राजेंद्र सिंह विदुर के निवास पर हुई। उसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण बंधु ने बताया कि 25 जून को गोविंद रेस्टोरेंट कैराना रोड पर लोकतंत्र चेतना दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी, व्यापारी, शिक्षक, अधिवक्ता, विद्यार्थी आदि वर्ग के लोगों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें