जलालाबाद। ग्राम स्वराज्य अभियान कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत कार्यालय में चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना, उजाला योजना, जनधन योजना, फसल बीमा योजना और सभी प्रकार की पेंशन योजनाओं की जानकारी दी। जल निगम के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार गुप्ता, राजस्व टीम, नगर पंचायत के कर्मचारीगण मौजूद रहे। भाजपा जिला मंत्री आनंद कुमार, चक्रेश चौहान, डाक्टर मुकेश शास्त्री, डाक्टर धर्मवीर पाल, बोबी शर्मा, अशोक कोरी, नरेश शर्मा आदि ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। जन समस्याओं को लेकर पहुंची महिलाओं ने नगर पंचायत पर आरोप लगाया कि स्वच्छ मिशन के तहत बनाए जा रहे शौचालयों का पूरा पैसा अभी तक नहीं दिया गया। जिस कारण शौचालय अधूरे पड़े है। प्रधानमंत्री आवास योजना में भी पात्र परिवारों को छोड़ा जा रहा है। पीने के पानी, बिजली, सफाई, आदि समस्याओं को महिला मोर्चा की अध्यक्ष बबली कश्यप के नेतृत्व में महिलाओं ने अपनी अपनी समस्याओं को उठाया। राकेश प्रजापति, रमेश मिट्ठन, यामीन आदि ने भी अपनी समस्याएं लिखकर चौपाल अधिकारी मुकेश कुमार गुप्ता को दी। उधर, क्षेत्र के ग्राम अंबेहटा याकूबपुर के लोग भी भाजपा नेता जयपाल सिंह के नेतृत्व में चौपाल में पहुंचे। अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को सुना।