आत्म रक्षा शिविर में योगासन और खेल सिखाए
शामली। संस्कृति जागरण मंच एवं महिला शाखा संस्कृति जागरण मंच की ओर से आयोजित समर कैंप में 10 वें दिन विभिन्न कार्यक्रम किए गए, जिसमें शिविरार्थियों को योगासन, शूटिंग और खेल से जुड़े कार्यक्रम किए गए।
मंगलवार को ध्वज प्रणाम के साथ शिविर का शुभारंभ किया गया। राजकुमार, ऋषभ जैन और शिवम ने आसनों का अभ्यास कराया। सूर्य नमस्कार के विभिन्न चरणों को स्पष्ट रूप में सिखाया गया। किरणपाल, विपिन नामदेव, मुस्कान सिंहवाल और आस्था ने जूडो एवं कराटे सिखाया। शूटिंग में लक्ष्य साधने के बारे में अंकुश ने महत्वपूर्ण जानकारी दीं। शिविर अधिकारी अरविंद ऐरन ने हरिशंकर जिंदल, राकेश गर्ग, प्रदीप शर्मा, विनय जैन, नवीन नामदेव और प्रमोद सिंहवाल के साथ शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान सचिन गर्ग, विकास अग्रवाल, राहुल कुच्छल, ललित शर्मा, मनोज कश्यप, विकास संगल, अनिल रुहेला, विनोद वर्मा, अनुज गुप्ता, मुकेश गर्ग, अमित गर्ग, संजय जैन, विजय गोयल और विनीत कुमार आदि मौजूद रहे। शिविर अधिकारी अरविंद ऐरन ने बताया कि बुधवार सुबह छह बजे बुढ़ाना रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में समर कैंप (आत्मरक्षा शिविर) का समापन एवं प्रदर्शन समारोह होगा।