फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृगांका हैं पोस्ट ग्रेजुएट, तबस्सुम हाईस्कूल पास

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रत्याशियों द्वारा नामांकन के साथ लगाए शपथ पत्र में दी गई जानकारी
विज्ञापन

- सर्वाधिक शिक्षा प्राप्त हैं निर्दलीय प्रत्याशी आरएस दुहन
- नाहिद हसन ने आस्ट्रेलिया से बीबीए किया हुआ है
- लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन ने कर रखा है सीसीएसयू से एमबीए
आनंद प्रकाश
शामली।
कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव लड़ने को उतरे प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा शिक्षा प्राप्त निर्दलीय प्रत्याशी आरएस दुहन हैं। उन्होंने एमए अंग्रेजी, बीएड, एमफिल, एलएलएम, पीजी डिप्लोमा इन पत्रकारिता एवं मानवाधिकार की डिग्री हासिल की हुई है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह पोस्ट ग्रेजुएट हैं, तो गठबंधन से रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन हाईस्कूल पास हैं। उधर, निर्दलीय प्रत्याशी नाहिद हसन आस्ट्रेलिया से बीबीए हैं, तो लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन सीसीएस यूनिवर्सिटी से एमबीए हैं।
प्रत्याशियों ने अपने बारे में यह ब्यौरा नामांकन पत्रों के साथ दिए शपथ पत्र में दिया है। प्रत्याशियों की संपत्ति का ब्यौरा देखें, तो सबसे ज्यादा अमीर भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह हैं। उनके पास डेढ़ लाख रुपये नकदी है, तो दो बैंक खातों में करीब 86 लाख रुपये जमा हैं। वहीं, 400 ग्राम सोना भी उनके पास है। इसके अलावा स्वयं खरीदी गई संपत्ति और विरासत में मिली संपत्ति करीब तीन करोड़ रुपये की है। वहीं, कृषि कामधेनु योजना के तहत उन्होंने 90 लाख रुपये का ऋण भी लिया हुआ है। उधर, रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन के पास 50 हजार रुपये, तीन बैंक खातों में करीब 17 लाख रुपये जमा हैं, तो 10 तोले सोना भी है। कैराना में कृषि भूमि और गाजियाबाद के वसुंधरा में प्लाट है। संपत्ति की कीमत करीब 96 लाख रुपये है। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी आरएस दुहन के पास तीन लाख रुपये नकद हैं, तो बैंक खाते में आठ लाख रुपये जमा हैं। तीन लाख रुपये कंपनी में निवेश और बंध पत्र हैं, तो चार लाख रुपये राष्ट्रीय बचत योजना में जमा हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन के बैंक खातों में जमा धनराशि और 20 तोला सोना सहित करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति है। कृषि भूमि भी है, जिसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये है। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी नाहिद हसन के पास 30 हजार रुपये नकद, बैंक खाते में आठ लाख रुपये जमा हैं तो 10 तोले सोना है। इसके अलावा एक करोड़ 65 लाख रुपये की कृषि भूमि और करीब 23 लाख रुपये की गैर कृषि भूमि के मालिक हैं।

सिर्फ एक प्रत्याशी के पास है कार
चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों में कोई एक करोड़ की संपत्ति का मालिक है, तो कोई तीन करोड़ रुपये संपत्ति का, लेकिन उनमें से सिर्फ आरएस दुहन ही कार के मालिक हैं। उनके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र कुमार के पास बाइक है, तो रामशरण स्कूटर के मालिक हैं।
विज्ञापन


नाहिद और कंवर के खिलाफ हैं मुकदमे
प्रत्याशियों में निर्दलीय नाहिद हसन और लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन के खिलाफ ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। नाहिद हसन ने दो मुकदमों का ब्यौरा दिया है, जिनमें एक मुकदमा कांधला क्षेत्र का है, तो दूसरा मुकदमा सहारनपुर का है। इसके अलावा कंवर हसन ने थानाभवन थाने में और कैराना कोतवाली में दर्ज मुकदमे का उल्लेख किया है।

प्रत्याशियों की उम्र और शिक्षा का विवरण
नाम -------- उम्र --------- शिक्षा
मृगांका सिंह --- 59 ---------- एमए, बीएड
तबस्सुम हसन -- 47 --------- हाईस्कूल
कंवर हसन ------- 41 --------- एमबीए
नाहिद हसन ----- 30 --------- बीबीए
इंद्रजीत ---------- 60 --------- इंटर
सेठपाल ---------- 47 -------- जूनियर हाईस्कूल
आरएस दुहन ------ 60 --------- एमए अंग्रेजी, बीएड, एमफिल, एलएलएम, पीजी डिप्लोमा इन पत्रकारिता एवं मानवाधिकार
रामशरण ---------- 60 --------- इंटर
यजपाल सिंह राठी --- 62 ----- हाईस्कूल
रविंद्र ------------- 35 ---------- ग्रेजुएट
मोहम्मद सलीम --- 50 ------- साक्षर
प्रीति कश्यप --------- 27 ------- पांचवीं
संजीव ------------- 32 -------- साक्षर
राकेश कुमार ------- 36 ------- एमए, एमबीए, एलएलबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें