गर्म घी में बच्चा झुलसा, गंभीर
शामली। क्षेत्र के गांव बधेव निवासी तेजपाल की पत्नी गैस पर घी गर्म कर रही थी। जब वह गर्म घी को गैस से उतारकर कमरे की ओर जा रही थी। उसके सात साल के बेटे वंश के ऊपर गर्म घी गिर गया, जिसमें वह बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर डाक्टरों ने उसका इलाज किया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे रेफर कर दिया गया।
जहरीला पदार्थ खाया
शामली। क्षेत्र के गांव बनत निवासी सुधीर ने मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसको अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर उसका उपचार हुआ।