शामली। पिछले साल की तुलना में इस साल गेहूं की उत्पादकता में बढ़ोत्तरी हुई है। गत वर्ष गेहूं की उत्पादकता 42.45 क्विंटल प्रति हेक्टेयर दर्ज की गई है। इस साल शामली तहसील में गेहूं की उत्पादकता 45 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से लेकर 51.04 क्विंटल हेक्टेयर दर्ज की गई है।
उप निदेशक कृषि रामवीर कटारा ने बताया कि गत वर्ष जिले में गेहूं की उत्पादकता 42.45 क्विंटल प्रति हेक्टेयर औसत रहा था। इस साल शामली तहसील के कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुुुर कृषि फार्म में गेहूं की उत्पादकता 45 क्विंटल प्रति हेक्टेयर, खानपुर गांव में 45.29 क्विंटल, भाजू गांव में 51.04 क्विंटल प्रति हेक्टेयर, महरमपुर गांव में 45.50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर, करोड़ी गांव में 49.31 क्विंटल प्रति हेक्टेयर का औसत आया है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल गेहूं की उत्पादकता में बढ़ोत्तरी हुई है। सांख्यिकी अधिकारी चक्रेश्वर ने बताया कि शामली जिले की सभी तहसीलों का गेहूं की क्राप कटिंग की गणना का आंकड़ा उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है।