फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्यप समाज ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

भारतीय कश्यप जन चेतना मंच की ओर से शहर में टीचर्स कालोनी में रणवीर कश्यप के मकान पर बैठक हुई। उसमे कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में कश्यप समाज की उपेक्षा पर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

रविवार को हुई बैठक में नरेश कश्यप ने कहा कि कैराना लोकसभा क्षेत्र में करीब ढाई लाख कश्यप हैं और निर्णायक स्थिति में है। वर्तमान प्रदेश सरकार एवं विपक्षी गठबंधन ने समाज की अनदेखी की है। गठबंधन से कश्यप समाज के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाने की उम्मीद थी, लेकिन गठबंधन ने ऐसा नहीं किया। वहीं, कश्यप समाज को आरक्षण और कोल्हू पर बिजली की समस्या पर भी ध्यान नहीं दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि भारतीय कश्यप जन चेतना मंच एकजुट होकर कैराना उपचुनाव में प्रत्याशी उतारेगा। अध्यक्षता सोमदास कश्यप और संचालन पवन कश्यप ने किया। इस दौरान लोकेश कश्यप, चुन्नू कश्यप, जसवीर कश्यप, राजेंद्र कश्यप, नीटू कश्यप, चंद्रपाल कश्यप, धीर सिंह कश्यप, रविंद्र कश्यप, तिलकराम कश्यप, मांगेराम कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें