फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेक्टर ट्राली में टकराई बाइक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेरठ-करनाल हाइवे पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव लांक निवासी सहदेव (55) अपनी पत्नी शारदा के साथ रविवार रात शामली बाइक से आ रहे थे। दोनों को बालाजी जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी। जब दोनों की बाइक मेरठ-करनाल हाइवे पर एक स्कूल के पास पहुंचे तो उनकी बाइक किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शामली अस्पताल में भिजवाया। जहां सहदेव को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि गंभीर हालत में उसकी पत्नी शारदा को मेरठ रेफर कर दिया गया। देर रात तक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी चल रही थी। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें