शामली।
मुनव्वर मंसूरी क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि गांव लिलौन में 21 अप्रैल से चौथी सद्भावना शूटिंग चैंपियनशिप होगी। प्रतियोगिता 24 अप्रैल तक चलेगी। जिसमें यूपी, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड के निशानेबाज प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन रणदीप सिंह चंदन के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी निशानेबाजों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाने की अपील की।