फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों की लापरवाही के कारण अस्पताल के चक्कर काट रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीने से सीएचसी में नहीं हो रहा मरीजों का एक्सरे
विज्ञापन

शामली। दो महीने से सरकारी अस्पताल में मरीजों का एक्सरे नहीं होने से उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य रूप से जरूरतमंदों को इमरजेंसी में बाहर जाकर एक्सरे कराने को मजबूर होना पड़ता है। कई मरीजों का आरोप है कि डॉक्टर एक्सरे की प्लेट तक नहीं खरीद पा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में सीएचसी जिला अस्पताल के रूप में काम कर रहा है, जिस कारण यहां पर मरीजों का दबाव अधिक है। पिछले करीब दो माह से सरकारी अस्पताल में एक्सरे नहीं हो रहे हैं। मरीज चिकित्साधीक्षक से पूछते हैं, तो जवाब दिया जाता है कि यहां एक्सरे की प्लेट खत्म हो चुकी है। बाकायदा इस संबंध में सीएचसी शामली द्वारा सीएमओ ऑफिस को पत्राचार भी किया जा चुका है, लेकिन अभी तक नतीजा नहीं मिल पाया है। उधर, इस संबंध में सीएमएसडी द्वारा आरसी से एक्सरे प्लेट खरीदने के लिए टेंडर डाले गए थे, जिसके चलते अभी तक डिलीवरी नहीं मिल पाई। मामला सीएमओ के संज्ञान में हैं। सीएमओ ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों को आदेश दिए कि जरूरत का सामान अपने व्यक्तिगत स्तर पर जनहित में मार्केट से रेट की तुलना करके खरीद ले, ताकि पब्लिक को परेशानी ना हो। इस संबंध में पत्राचार एक माह पूर्व किया जा चुका है, लेकिन अभी तक एक्सरे प्लेट नहीं खरीदी गई। दो अप्रैल का दोबारा फिर इस संबंध में सीएमओ द्वारा रिमाइंडर सभी चिकित्सधीक्षकों को भेजा गया है। ऐसे में साफ है कि सीएचसी स्तर पर जानबूूझकर मरीजों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें