फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा निवृतकर्मचारियों की बैठक, पेंशन पुनरीक्षण कार्य पूरा कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। तहसील परिसर में जिला बार भवन में सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशन एसोसिएशन की बैठक हुई। ओमप्रकाश ने पेंशन पुनरीक्षण का कार्य सामूहिक रुप से किए जाने का मुद्दा उठाया। यशपाल सिंह नेेे कहा कि सभी पेंशनर्स कर्मचारियों का कैशलेेस कार्ड बनाए नहीं गए है। कार्ड बनवाकर इस योजना को लागू किए जाने का सुझाव दिया। जयपाल सिंह, भोपाल सिंह, चरन सिंह, जीतराम, श्रीचंद आदि राजस्व कर्मचारियों की पेंशन पुनरीक्षण की पत्रावली कार्रवाई के लिए सहारनपुर पेंशन कार्यालय में अभी तक नही भेजी गई है, जबकि 16 जनवरी को पेंशन पुनरीक्षण का फार्म भरकर कार्यालय को जमा कर दिया गया है। बागपत जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से तेजपाल सिंह सेवानिवृत्त हुए है। वर्ष 2007 से अभी तक पेंशन नही बनी है। न ही एरियर दिया गया है। भूमि संरक्षण विभाग से राजपाल सिंह मलिक सेवानिवृत्त हुए है। उनका अवकाश एरियर अभी तक उपनिदेशक कार्यालय से नहीं मिला है। बैठक में ब्लाक कांधला से महावीर सिंह , शामली ब्लाक से राजपाल सिंह शर्मा, थानाभवन ब्लाक से बाल किशन आर्य, कैराना ब्लाक से ओमपाल सिंह, ऊन ब्लाक से यशपाल सिंह अध्यक्ष चुन लिया गया है। इस मौके पर पेंशन लिपिक ने मार्च माह की पेंशन अविलंब भेज दिए जाने का आश्वासन दिया। बैठक में नवरतन सिंह, महेंद्र सिंह मलिक, राजपाल सिंह, ओमप्रकाश मलिक, कलीराम तोमर, साहब सिंह, धर्मपाल सिंह, रामपाल सिंह, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें