उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेंगे एसपी
शामली। उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पांच पुलिसकर्मियों को एसपी सम्मानित करेंगे। कप्तान ने पुलिसकर्मियों के लिए सेट से यह जानकारी पुलिसकर्मियों को दी।
बृहस्पतिवार को पीआरवी 3021 के पास सूचना आई कि बलवा में एक स्कूल के पास कुछ युवक छात्राओं के साथ छेड़खानी करते हैं। सूचना पर पीआरवी 3009 के एचसीपी कल्याण सिंह, कांस्टेबल तरुण और कपिल पहुंचे और मनचलों को जमकर हड़काया। पुलिस को देखकर मनचले फरार हो गए। इसके अलावा कांधला थानाक्षेत्र में लूट के आरोपी को पकड़वाने में 3021 पीआरवी के कांस्टेबल प्रमोद, एचसीपी पवन त्यागी ने अहम भूमिका निभाई थी। बृहस्पतिवार को हेडमास्टर ने कप्तान को कॉल कर इसकी सूचना दी। कप्तान ने खुश होकर सभी पुलिसकर्मियों को सेट पर ही पुलिस लाइन में शुक्रवार की सुबह परेड में सम्मानित करने की घोषणा कर दी।