पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेजों और राजकीय कॉलेज में स्टाफ की तैनाती के बाद अब उनमें अधिकतम प्रवेश कराने के दिशा निर्देश दिए जा रहे है। डीआईओएस ने भी सभी प्रधानाचार्यों से दाखिलों की प्रतिदिन की आख्या देने के लिए भी निर्देशित किया है।
राजकीय विद्यालयों की तर्ज पर जनपद में तीन पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज और एक राजकीय इंटर कॉलेज नए सत्र से संचालित हुए है। सभी कॉलेजों की व्यवस्थाओं को शिक्षा विभाग काफी गंभीर है। इसके चलते सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को अधिक से अधिक संख्या में दाखिला कराने के निर्देश दिए है। सभी को गांव और नगर क्षेत्र में घूमकर लोगों से संपर्क के साथ ही रैली और लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सूचित करना। वहीं, प्रचार प्रसार में ग्राम प्रधानों और नगर पंचायत चेयरमैन आदि का भी सहयोग लेने के लिए कहा है। डीआईओएस चंद्रशेखर ने सभी कॉलेजों को पत्र भेजकर दाखिलों की प्रतिदिन की आख्या भेजने के भी निर्देश दिए है। इस वर्ष पंडित दीन दयाल मॉडल कॉलेजों में केवल कक्षा 9 और 11 में ही दाखिले होंगे। इनमें अभी कक्षा 9 में ही दाखिले हो रहे है। कक्षा 11 में दाखिले कक्षा 10 का रिजल्ट आने के बाद ही होंगे। तीनों कॉलेजों में अभी तक करीब 35 से 40 दाखिले हो चुके है। वहीं, उमरपुर राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 6 से 9 और 11 वी कक्षा में करीब 130 दाखिले हो चुके है।