फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब... आवंटित पट्टे को छोड़कर दूसरी जमीन से किया जा रहा खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

कैराना। बसेड़ा के किसानों ने सोमवार को कंवर हसन के नेतृत्व में एसडीएम कैराना को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि डीएम कार्यालय से सितंबर 2017 को खनन पट्टे आवंटित करने के लिए नीलामी की सूचना जारी कराई थी, इसमें गांव बसेड़ा अहतमाल में खसरा नंबर-125म व 126म में साधारण बालू खनन पट्टा आवंटित कर दिया था। आरोप है कि खनन ठेकेदार द्वारा हल्का लेखपाल से मिलीभगत करके गांव बसेड़ा गैर अहतमाल में स्थित खाता नंबर-39 खसरा 717 रकबा 0.9570, खाता 301 खसरा 5 रकबा 1.0170, खाता 63 खसरा 594 रकबा 3.4250, खाता 662 खसरा 610 रकबा 0.8630 व खाता 226 खसरा 608 रकबा 3.2210 में अवैध रेत खनन का कार्य किया जा रहा है, जबकि उक्त भूमि किसानों की है। निर्धारित पट्टे को छोड़ कर उनकी भूमि से अवैध खनन को लेकर वह अपनी खेती-बाड़ी और परिवार के गुजर-बसर को लेकर अत्यधिक चिंतित हैं। शिकायत करने वालों में कौसर, असगर, मूदा, सफिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें