फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण पर छात्राओ को आत्मरक्षा का पाठ पढाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण पर सीओ कैराना और कोतवाली प्रभारी ने पानीपत रोड पर गांव पंजीठ के पास कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। साथ ही महिलाओं को विषम परिस्थितियों में संयम और धैर्य के साथ मुकाबला करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

बुधवार को सीओ राजेश कुमार तिवारी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह पानीपत रोड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पहुंचे। सीओ राजेश कुमार तिवारी ने छात्राओं से पूछा कि खतरे के समय सबसे पहले किस फोन नंबर पर कॉल करनी चाहिए। इस पर छात्राओं ने बताया कि 1090 महिला हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करनी चाहिए। सीओ ने बताया कि छात्राएं व महिलाएं 1090 के अलावा पुलिस कंट्रोल 100 नंबर पर भी कॉल करके पुलिस की सहायता ले सकती हैं। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान व सुरक्षा पुलिस विभाग की पहली जिम्मेदारी है। छात्राएं व महिलाएं किसी भी समय 1090, 100 नंबर डायल करके पुलिस सहायता ले सकती हैं। खतरे के समय जोर से शोर मचाएं तथा आत्मरक्षा के समय विरोधी के ऊपर किसी भी घातक हथियार से वार करके अपनी रक्षा कर सकती हैं। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने विद्यालय में जगह-जगह पुलिस कंट्रोल रूम व उनके सरकारी नंबर लिखवाने को भी कहा। साथ ही विद्यालय में सीसीटीवी भी चेक किया गया। इस दौरान विद्यालय की वार्डन रेणू गुप्ता, संगीता, रेणु देशवाल, संजू कुमारी, परवेज, फातिमा और कामना गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें