फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंवदा तोमर ने महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित समस्याएं सुनीं। लंबित समस्याओं का निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न संबंधी समस्याओं का त्वरित निस्तारण होना चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को शामली नगर पालिका सभागार में बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंवदा तोमर के समक्ष कई मामले पहुंचे। शामली के मोहल्ला शांतिनगर निवासी परिवार ने कहा कि उनकी नाबालिग बेटी एक माह से लापता है, उसे बरामद कराया जाए। इसके अलावा पारिवारिक विवाद के कई मामले पहुंचे। इस दौरान डॉ. प्रियंवदा तोमर ने कहा कि महिला उत्पीड़न संबंधी जितने भी मामले हैं, उनका निस्तारण शीघ्रता से कराया जाए। उसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान एसडीएम शामली सुरजीत सिंह, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, सीओ कैराना राजेश तिवारी, वीना अग्रवाल, महिला हेल्पलाइन 181 की सदस्य पारुल, प्रियंका, ऐच्छिक ब्यूरो की इंचार्ज उपनिरीक्षक अंजू और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें