स्कूल और मंदिर परिसर में रोपे गए पौधे
झिंझाना (शामली)। गांव भोगी माजरा निवासी युवक को शादी में ससुरालियों की तरफ से कन्यादान के रूप दिए गए 51 पौधो को गांव के मंदिर और प्राइमरी स्कूल परिसर में लगवाकर उनकी परवरिश करने का संकल्प लिया गया।
गांव भोगी माजरा निवासी विकास शर्मा की 18 फरवरी में मुजफ्फरनगर के गांव बुडीनाकला में बारात गई थी। जिसमें दुल्हन के पिता धर्मपाल शर्मा और चाचा कपिल शर्मा ने कन्यादान के रूप में 51 पौधे देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया था। उक्त पौधो को बृहस्पतिवार को दूल्हे विकास शर्मा, उसके पिता सहेंद्र शर्मा और ग्रामीणों ने गांव के प्राइमरी स्कूल के साथ ही गांव के मंदिर परिसर में रोपित करा दिया। पौधे रोपने में सुरेंद्र महिपाल, सतीश, रमेश, हर्ष, सतेंद्र, सतपाल, नाथीराम, विनोद विकास, सहेंद्र शर्मा सोनू के अलावा स्कूल के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।