कैराना (शामली)। सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश बीएस चौहान ने रविवार को मायापुर फार्म हाउस पर पहुंचकर दिवंगत सांसद हुकुम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को सांत्वना दी। रविवार सुबह पूर्व न्यायाधीश बीएस चौहान मायापुर फार्म हाउस पर पहुंचे, जहां सांसद हुकुम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात हुकुम की बेटी मृगांका सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत की। कहा कि बाबू हुकुम सिंह ने साफ-सुथरी छवि की राजनीति की। वह एक सुलझे हुए नेता थे। उनके जाने से क्षेत्र को जो क्षति हुई है, उसकी पूर्ति होनी मुश्किल है। बीएस चौहान ने सांसद के परिवार से कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं।