गढ़ीपुख्ता (शामली)। प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि गढ़ीपुख्ता कस्बे में भूमि मिलते ही डिग्री कालेज की स्थापना कराई जाएगी। रविवार को राझड़ गांव में एसडी पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा, सभापति कंवरपाल और रणवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में जल्द ही तीन राजकीय इंटर कॉलेज बनवाए जाएंगे। उन्होंने गढ़ीपुख्ता क्षेत्र की सड़कों की विशेष मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान एंकाशी, रश्मि, तनवी आदि छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटिका प्रस्तुत करके मन मोह लिया। विकास कुमार, अंकित राणा, सुधीर कुमार ने रागिनी के माध्यम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक रमेश पंवार ने छात्र-छात्राओं का एवं सभी अध्यापकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रीति, दीपा, शशिप्रभा, ललतेश, स्वेता अन्य स्टाफ मौजूद रहा। संचालन स्कूल प्रबंधक रमेश पंवार और मयंक पंवार ने संयुक्त रूप से किया।